मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mark the land for annapurna bhawan in three days action will be taken against negligence sdm akanksha singh

Chandauli News: अन्नपूर्णा भवन के लिए तीन दिन में भूमि चिह्नित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: एसडीएम आकांक्षा सिंह.

“सकलडीहा तहसील में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अन्नपूर्णा भवन, जल जीवन मिशन, फार्मर रजिस्ट्री और जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।”

chandauli

9:27 PM, Aug 4, 2026

Share:

Chandauli News: अन्नपूर्णा भवन के लिए तीन दिन में भूमि चिह्नित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: एसडीएम आकांक्षा सिंह.
logo

सकलडीहा तहसील सभागार में कानूनगो और लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक करतीं एसडीएम आकांक्षा सिंह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा तहसील में मंगलवार को एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह ने कानूनगो एवं लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में अन्नपूर्णा भवन, जल जीवन मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, जनगणना और आईजीआरएस से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने सभी कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिया कि आकांक्षी गांवों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए तीन दिनों के भीतर भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए विकास खंड अधिकारियों और पूर्ति विभाग को भी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी की टंकियों एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। राजस्व अधिकारियों को भूमि संबंधी सभी बाधाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री और जनगणना कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए एसडीएम ने जनगणना प्रभारी को 15 अगस्त से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में आईजीआरएस समेत अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल, जनगणना प्रभारी राकेश सिंह यादव सहित कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.