ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman beaten for dowry of rs 25 lakh case registered against three including husband

Chandauli News: 25 लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में 25 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

11:56 PM, Nov 13, 2026

Share:

Chandauli News: 25 लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
logo

थाना सकलडीहा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीह गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। 25 लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप है। गुरुवार देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी सौम्या सिंह की शादी 10 फरवरी 2026 को बढ़वलडीह गांव में हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अपने माता-पिता के कहने पर सौम्या से 25 लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह मायके से खेत बिकवाकर रुपये लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले इस मामले में पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। बीते 9 नवंबर को पिता अपनी बेटी को ससुराल छोड़कर आए थे। आरोप है कि गुरुवार को रुपये नहीं मिलने पर पति ने सौम्या के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। किसी तरह विवाहिता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस विवाहिता और उसके पति को कोतवाली ले गई।


विज्ञापन

इस संबंध में सकलडीहा कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.