मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman beaten up for not fulfilling dowry demand case registered against four including husband

Chandauli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई, पति समेत चार पर केस दर्ज.

"चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

9:58 PM, May 8, 2026

Share:

Chandauli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई, पति समेत चार पर केस दर्ज.
logo

कोतवाली चकिया, जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डिजिटल डेस्क.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के वनभीषमपुर गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता संगीता पत्नी केशनाथ ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने नगद धनराशि, मोटरसाइकिल, फर्नीचर, घरेलू सामान और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि उस पर मायके से सोने की अंगूठी और चेन लाने का दबाव बनाया जाता था।विवाहिता के अनुसार आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। छोटी-छोटी बातों पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे पहले भी मामला सैदूपुर पुलिस चौकी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 मई 2026 को उसके पिता उसे ससुराल छोड़कर वापस चले गए। इसके बाद पति केशनाथ लकड़ी का बेंत लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद पीड़िता सैदूपुर पुलिस चौकी पहुंची, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए चकिया संयुक्त चिकित्सालय भेजा। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।#ChandauliNews #Chakia #DowryHarassment #CrimeNews #PurvanchalBhaskar




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.