मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman died after coming in contact with 11 thousand volt line brother in law and sister in law also got burnt

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, देवर-देवरानी भी झुलसे.

"चीख-पुकार सुनकर छत पर पहुंचे देवर संदीप यादव और देवरानी सपना भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित हटाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।"

chandauli

6:13 PM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, देवर-देवरानी भी झुलसे.
logo

मृतका कंचन यादव की फाइल फोटो।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चकबूलन गांव में बुधवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे देवर और देवरानी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मारूफपुर चकबूलन निवासी मनोज यादव की 28 वर्षीय पत्नी कंचन यादव अपने मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान वह छत पर रखी करीब पांच फीट लंबी सरिया हटाने लगीं। सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू गई, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर छत पर पहुंचे देवर संदीप यादव और देवरानी सपना भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित हटाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटे, पांच वर्षीय आंशिक और तीन वर्षीय किशन को छोड़ गई हैं। घटना के बाद पति मनोज यादव, ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.