मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman died due to electric shock in the fan chaos in the family

Chandauli News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि करंट लगने से विवाहिता की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

1:04 AM, Jun 20, 2026

Share:

Chandauli News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक विवाहिता का फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर संवाददाता.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रोहणा गांव निवासी राधेश्याम बिंद की पत्नी सोनी देवी घर में लगे पंखे का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान पंखे में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह झुलस गईं और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद घर के एक बच्चे ने उन्हें जमीन पर अचेत अवस्था में देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनी देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक वर्ष का पुत्र भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि करंट लगने से विवाहिता की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.