ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman died during treatment maternal side accused in laws of dowry harassment

Chandauli News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालो पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप.

"सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मायका पक्ष की ओर से तहरीर लेकर जांच की जा रही है"

chandauli

6:08 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालो पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप.
logo

सकलडीहा कोतवाली में मायका पक्ष के लोगों से पूछताछ करते हुए कोतवाली पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में बुधवार दोपहर 26 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सकलडीहा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

Img

जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के चिलबिल गांव निवासी चन्द्रिका राम की पुत्री सोनी की शादी 8 मार्च 2021 को संपत राम के पुत्र प्रवीण उर्फ लालू राम से रामगढ़ में विधि-विधान से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से सोनी बीमार चल रही थी, जिसका इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को सोनी की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मायका पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की दो बेटियाँ और एक पांच महीने का पुत्र है।

विज्ञापन

Img

वहीं मायका पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों पर प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। सकलडीहा कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मायका पक्ष की ओर से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद, चौकी प्रभारी डेढ़ावल मनोज कुमार सिंह, शिवशंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.