Chandauli News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
10:15 PM, Apr 2, 2026
Share:


मृतका प्रेमा चौहान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव में गुरुवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, महिला को तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका प्रेमा चौहान ने गांव के ही किशन चौहान से प्रेम विवाह किया था और दोनों गांव से अलग रह रहे थे। पिछले दो सप्ताह से वह अपने ससुराल में रह रही थी। बुधवार शाम अचानक तबीयत खराब होने पर उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पेट में तेज दर्द होने पर मुगलसराय में अल्ट्रासाउंड कराया गया, जहां से हालत गंभीर बताकर बीएचयू रेफर किया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुटे रहे।



