ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman died under suspicious circumstances love marriage took place two years ago

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस टीम घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंची है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों के बीच प्रेम विवाह और संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं"

chandauli

6:49 PM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह.
logo

चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में रोते बिलखते मृतक के परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

  Story By: गोविंद कुमार, चकिया.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका 22 वर्षीय पिंकी के गर्भ में आठ माह का बच्चा भी था। घटना के समय उसका पति गुजरात में मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर सास-ससुर और एक छोटा देवर ही मौजूद थे। बता दें कि पिंकी मूल रूप से बलुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली थी। दो वर्ष पूर्व उसने भूसीकृत पुरवा निवासी विशाल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद विशाल रोजगार की तलाश में गुजरात चला गया, जबकि पिंकी गांव में ही रह रही थी।

Img

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की भोर में पिंकी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने उसे तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही पिंकी के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के कारण उनका ससुराल पक्ष से संपर्क नहीं था, लेकिन बेटी की मौत की सूचना पर सभी सीधे शहाबगंज थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Img

इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजन थाने पहुंचे हैं और तहरीर देने की बात कही है। पुलिस टीम घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंची है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। ग्रामीणों के बीच प्रेम विवाह और संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.