ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman hanged herself in the house died

Chandauli News: विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मौत.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि अभी किसी प्रकार की भी तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्पष्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा"

chandauli

5:20 PM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मौत.
logo

थाना बलुआ, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय सरोज विश्वकर्मा ने घर में सीलिंग पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर शाम को मायके पक्ष के लोग बलुआ थाने को सूचित करने पहुंचे। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनहुला के निवासी किशोरी के पुत्र कमलेश और रत्नेश मारूफपुर में मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह दोनों भाई दुकान खोलने चले गए। रत्नेश की पत्नी सरोज ने दोपहर में बच्चों, चार वर्षीय रिद्धि और दो वर्षीय डुग्गु, को खाना खिलाकर अपने कमरे में सुला दिया। खुद कमरे में पंखे के सहारे गले में रस्सी से लटककर जान दे दी। जब बच्चों की नींद खुली तो किसी तरह से अंदर से बंद दरवाजा खोलकर बाहर आई। उसने परिजनों को बताया। परिजन और ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर शाम को मायके पक्ष के मिर्जापुर जनपद के सुरखापुर निवासी पिता गिरधारी विश्वकर्मा पहुंचकर बलुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, हालांकि इसे घर में मामूली कलह बताया जा रहा है। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि अभी किसी प्रकार की भी तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्पष्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.