ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news married woman s death case murder not confirmed in post mortem death due to illness revealed

Chandauli News: विवाहिता मौत मामला, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं, बीमारी से मौत की बात आई सामने

"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के आरोप निराधार पाए गए हैं। हालांकि, आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखकर परीक्षण हेतु भेजा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।"

chandauli

7:52 PM, Apr 4, 2026

Share:

Chandauli News: विवाहिता मौत मामला, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं, बीमारी से मौत की बात आई सामने
logo

मृतक विवाहिता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुईपुर गांव में 20 वर्षीय प्रेमा चौहान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक आरोपों के विपरीत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में किसी प्रकार की बाहरी चोट या विषाक्त पदार्थ से मौत के साक्ष्य नहीं मिले हैं और बीमारी के कारण मौत होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रेमा चौहान की तबीयत बिगड़ने पर उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रेमा ने गांव के ही किशन चौहान से प्रेम विवाह किया था और हाल ही में ससुराल में रह रही थी। बुधवार शाम तबीयत खराब होने पर पहले स्थानीय नर्सिंग होम और फिर जांच के लिए पीडीडीयू नगर ले जाया गया था। हालत बिगड़ने पर बीएचयू ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.