मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news masked men pushed away the mother and took away the 5 year old child police recovered him safely within two and a half hours

Chandauli News: मां को धक्का देकर 5 वर्षीय बच्चे को ले गए नकाबपोश, ढाई घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद.

“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में मां को धक्का देकर 5 वर्षीय बच्चे को कार से ले जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और आसपास के जिलों को अलर्ट कर महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा सामने आया है।”

chandauli

8:09 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: मां को धक्का देकर 5 वर्षीय बच्चे को ले गए नकाबपोश, ढाई घंटे में पुलिस ने किया सकुशल बरामद.
logo

मासूम कि फ़ाइल. फोटो, पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कार सवार दो लोग एक महिला को धक्का देकर उसके 5 वर्षीय बेटे को अपने साथ ले गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, मुगलसराय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल जिले और आसपास के जनपदों को अलर्ट करते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी।

Img

पीड़िता रजनी पटेल मूल रूप से रतनपुर की रहने वाली हैं और उनकी शादी हरियाणा के भिवानी जनपद के तोशाम थाना क्षेत्र में हुई है। वह करीब दो महीने पहले अपने बेटे शिवम को लेकर मायके आई थीं। परिवार के अनुसार घटना उस समय हुई, जब रजनी अपने बेटे के साथ दुकान से दूध लेकर लौट रही थीं। तभी कार सवार दो लोगों ने उन्हें धक्का देकर बच्चे को जबरन कार में बैठाया और फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के फुटेज की मदद से वाहन का पता लगाया गया।

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर ए.के. सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़ा मिला है। महिला अपने पति से विवाद के बाद बिना बताए बेटे को लेकर मायके आ गई थीं। सूचना मिलने पर पति अपने एक साथी के साथ कार से आया और बच्चे को साथ लेकर चला गया। पुलिस ने टोल प्लाजा से वाहन का नंबर ट्रेस कर सभी संबंधित थानों को सूचना दी, जिसके बाद करीब ढाई घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस बच्चे को परिजनों को सौंपने के साथ पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.