ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mass listening of mann ki baat took place in shaheedgaon mla sushil singh planted saplings

Chandauli News: शहीदगांव में हुआ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, विधायक सुशील सिंह ने किया पौधरोपण.

“चंदौली के धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के शहीदगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक परिसर में फलदार पौधे भी लगाए।”

chandauli

8:50 AM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: शहीदगांव में हुआ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, विधायक सुशील सिंह ने किया पौधरोपण.
logo

पौधारोपण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के शहीदगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। 27 सितंबर को प्रसारित ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पोषण समेत विभिन्न विषयों पर बात की।

Img

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज और राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे लोगों तथा उनके प्रयासों की जानकारी सामने आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने और जनहित से जुड़े कार्यों में सहभागिता की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने ब्लॉक परिसर में फलदार पौधों का पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।

विज्ञापन

Img

पौधरोपण के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर चलने वाली गतिविधि के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आचार्य रमेश द्विवेदी, सुजीत जायसवाल, अभय सिंह, प्रवीण पाण्डेय, पंकज प्रसून पांडेय, रामप्रवेश, सत्यवान मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.