Chandauli News: बंद पड़े महिंद्रा शोरूम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू.
"आग की घटना में शोरूम का कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक हो गया। केबिन, शीशे, पुरानी फाइलें व अन्य सामान राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन इससे भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।"
chandauli
9:33 PM, Mar 24, 2026
Share:


आग बुझाते फेयरमैन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया स्थित वर्षों से बंद पड़े महिंद्रा शोरूम में मंगलवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते शोरूम धू-धू कर जलने लगा। धुआं उठता देख पास स्थित टाटा एजेंसी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही शोरूम मालिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। प्रारंभ में एक दमकल गाड़ी से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं मिलने पर दो और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत शुरू की।
विज्ञापन
बताया गया कि जीटी रोड किनारे स्थित इस बंद शोरूम के ऊपरी तल के कार्यालय में आग लगी थी, जिससे पूरा हॉल धुएं से भर गया। टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने सीढ़ी के सहारे खिड़की और शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
