Chandauli News: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाखों का नुकसान.
"मुग़लसराय के प्रभारी सीएफओ अमित राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड कि दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है। जांच के बाद ही नुकसान कि स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।"
chandauli
4:31 PM, Mar 20, 2026
Share:


प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 स्थित एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण अग्निकांड के कारण चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा प्लास्टिक का कच्चा माल, तैयार बोरे और मशीनें जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, हालांकि वास्तविक आंकलन अभी जारी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
फैक्ट्री के पास मौजूद लोगों ने बताया कि पहले धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फैक्ट्री के मालिक आर.के. चौधरी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। मुग़लसराय के प्रभारी सीएफओ अमित राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड कि दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है। जांच के बाद ही नुकसान कि स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
