ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news massive fire in plastic factory flames kept burning for four hours nearby factories also suffered damage

Chandauli News: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार घंटे तक धधकती रहीं लपटें, आसपास की फैक्ट्रियों को भी हुआ का नुकसान.

“चंदौली के मुगलसराय औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में बुधवार तड़के संकट मोचन इंडस्ट्रीज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि चार दमकल वाहनों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।”

chandauli

3:04 PM, Nov 11, 2026

Share:

Chandauli News: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार घंटे तक धधकती रहीं लपटें, आसपास की फैक्ट्रियों को भी हुआ का नुकसान.
logo

आग बुझाते फायर कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पुलिस चौकी के समीप बुधवार तड़के संकट मोचन इंडस्ट्रीज नामक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए चंदौली और मुगलसराय से चार दमकल वाहनों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस हादसे में फैक्ट्री की मशीनें और अन्य सामान जलकर राख हो गए, जबकि आसपास की फैक्ट्रियों को भी लाखों रुपये की आंशिक क्षति पहुंची है।

Img

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री अर्जुन सिंह की बताई जा रही है। यहां कबाड़ प्लास्टिक स्क्रैप से प्लास्टिक का दाना तैयार किया जाता है। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से फैक्ट्री बंद थी। बुधवार तड़के करीब चार बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग की सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम चार दमकल वाहनों के साथ पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। सुबह करीब आठ बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

Img

रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में उपलब्ध फायर टेंडर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। चंदौली और मुगलसराय से चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं, जिनकी मदद से सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के दोनों तरफ स्थित अन्य फैक्ट्रियों को भी आग की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की अन्य फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आने से बच गईं। यदि आग पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पूरे औद्योगिक क्षेत्र में आग फैलने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका थी। फिलहाल फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.