Sonbhadra News: बकरी चराने गए अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव.
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में तालाब में डूबने से 55 वर्षीय सफेद पुत्र नंदलाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बकरी चराने के दौरान वह तालाब में नहाने उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
sonbhadra
9:12 PM, Nov 11, 2026
Share:


नेवारी गांव में तालाब में डूबे अधेड़ की तलाश करते ग्रामीण और मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह घर से बकरी चराने के लिए निकला था। इसी दौरान तालाब में नहाने के लिए उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, नेवारी गांव निवासी सफेद पुत्र नंदलाल (55 वर्ष) बुधवार को घर से बकरी चराने के लिए निकला था। वह गांव के पास स्थित तालाब पर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसने नहाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि तालाब में पानी अधिक और गहराई ज्यादा होने के कारण वह डूबने लगा। कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने जुगैल थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कराई। करीब दो घंटे तक चले प्रयास के बाद सफेद का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।


