मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mazhagai range office returns home after 22 years shifted after naxalite attack

Chandauli News: 22 साल बाद मझगाई रेंज कार्यालय की हुई घर वापसी, नक्सली हमले के बाद हुआ था शिफ्ट.

"प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में हालात बदले हैं और उसी का परिणाम है कि 22 साल बाद मझगाई रेंज कार्यालय की वापसी संभव हो सकी।"

chandauli

11:11 PM, May 16, 2026

Share:

Chandauli News: 22 साल बाद मझगाई रेंज कार्यालय की हुई घर वापसी, नक्सली हमले के बाद हुआ था शिफ्ट.
logo

नवनिर्मित मझगाई रेंज कार्यालय का उद्घाटन करते रेंजर अमित श्रीवास्तव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र में नक्सली हमले के 22 साल बाद मझगाई रेंज कार्यालय की दोबारा घर वापसी हो गई। शुक्रवार को रेंजर अमित श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया। लंबे समय बाद कार्यालय दोबारा खुलने से क्षेत्र के वनकर्मियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Img

बताया गया कि 17 नवंबर 2004 को नक्सलियों ने मझगाई रेंज कार्यालय पर हमला कर दिया था। बम ब्लास्ट और अंधाधुंध फायरिंग में मझगाई रेंज के दो फॉरेस्ट गार्ड और यूपी पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से कार्यालय बंद कर दिया गया था। इस घटना के 24 घंटे बाद 19 नवंबर 2004 को नक्सलियों ने नौगढ़ तहसील के हिनौत घाट में पीएसी ट्रक को विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिसमें 16 जवान शहीद हुए थे। इसे उत्तर प्रदेश की बड़ी नक्सली घटनाओं में गिना जाता है।

विज्ञापन

Img

नक्सलियों द्वारा उड़ाए गए कार्यालय को दिखाकर रेंजर मझगाई

रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय खुलने से वन क्षेत्र के आदिवासी और वनवासी ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही सभी कर्मचारियों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं और अब कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में मौजूद रहेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.