Chandauli News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मेडिकल व्यवसायी की मौत.
"सकलडीहा कोतवाली पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है। सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
10:42 PM, May 18, 2026
Share:


मृतक सारनाथ तिवारी की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के फुल्ली गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनियारपुर गांव निवासी 58 वर्षीय सारनाथ तिवारी नई बाजार कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाते थे। रविवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुल्ली गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सारनाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन देरी होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे परिवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। सकलडीहा कोतवाली पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी है।
