ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mega health camp will be organized on world diabetes day on 14th november free sugar test will be done at six centres

Chandauli News: विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ कैंप, छह केंद्रों पर होगी निःशुल्क शुगर जांच.

“मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारी की पहचान के लिए चंदौली में 14 नवंबर को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें कई तरह की स्वास्थ्य जांच के साथ सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। नगर के छह स्थानों पर निःशुल्क शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।”

chandauli

8:25 AM, Nov 12, 2026

Share:

Chandauli News: विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को लगेगा मेगा हेल्थ कैंप, छह केंद्रों पर होगी निःशुल्क शुगर जांच.
logo

विश्व मधुमेह दिवस पर लगने वाले कैंप के बारे में जानकारी देते डॉ राजीव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.


चंदौली। मधुमेह के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते बीमारी की पहचान कर उचित उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जेजे नर्सिंग होम और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से अलीनगर स्थित नक्षत्र लॉन में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी डॉ. राजीव ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

Img

उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 8:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे विधायक रमेश जायसवाल करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह और मानद सचिव डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे। शिविर में लोगों की शुगर, किडनी, लीवर, नसों, फेफड़ों, मोटापा, हृदय, लिपिड और आंखों से संबंधित जांच की जाएगी। हृदय की जांच ईसीजी के माध्यम से होगी, जबकि आंखों की जांच के लिए एएसजी अस्पताल वाराणसी के चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। इसके साथ ही लोगों को आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

Img

आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के अलावा नगर के छह स्थानों पर भी निःशुल्क मधुमेह जांच की व्यवस्था की गई है। इनमें सुभाष नगर मोड़ स्थित कोलंबिया फिटनेस जिम के नीचे, कैलाशपुरी मोड़ पर स्वागत इलेक्ट्रिक (जीटी रोड), प्रभात स्टोर (जीटी रोड), आर्य समाज मंदिर (जीटी रोड), भरत मेडिकल गांधी कॉम्प्लेक्स (धर्मशाला रोड) और यूनिक मेडिकल (आरकेबीके पंप के पास, अलीनगर) शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर 14 नवंबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों की निःशुल्क शुगर जांच की जाएगी। आयोजकों ने लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने और मधुमेह के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.