ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ramesh singh received son gaurav award 2026 on the fourth foundation day of dhanvantari patanjali yoga institute

Sonbhadra News: धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस पर रमेश सिंह को मिला 'सोन गौरव अवॉर्ड 2026'.

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा प्रदत्त सम्मान की ट्रॉफी अतिथियों ने रमेश सिंह को भेंट की। समारोह में आयोजित प्रदेश स्तरीय पदचालन और कला प्रतियोगिता में करीब 2500 से 3000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पदाधिकारियों ने बच्चों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा और फिटनेस के प्रति जागरूक किया।

sonbhadra

5:31 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस पर रमेश सिंह को मिला 'सोन गौरव अवॉर्ड 2026'.
logo

योग-सामाजिक सेवा में योगदान पर रमेश सिंह को सोन गौरव अवॉर्ड 2026 से सम्मानित करते अतिथि।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान के चौथे स्थापना दिवस पर ‘उत्तर प्रदेश सोन गौरव अवॉर्ड 2026’ समारोह हुआ। संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह को योग और समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने उन्हें सम्मान दिया। सम्मान की ट्रॉफी संस्थान के संस्थापक सदस्य योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज भाटिया और समाजसेवी विकास अग्रहरि ने रमेश सिंह को भेंट की। हिमाचल प्रदेश के रंजन नेगी और दिल्ली की साक्षी, गौरव, रितु और काजल को भी सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत डॉ. अजय पाल शर्मा ने की। संस्थान ने पहली बार प्रदेश स्तरीय पदचालन प्रतियोगिता (हाफ मैराथन/वॉक रेस) और कला प्रतियोगिता कराई। इनमें करीब 2,500 से 3,000 बच्चों ने हिस्सा लिया। समारोह में संस्थान के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से शामिल हुए। इनमें आयुष बंसल, हरियाणा की मनमीत कौर, हिमाचल प्रदेश की रागिनी नेगी, दिल्ली के गौरव भारद्वाज, रितु कुमारी और साक्षी तथा पश्चिम बंगाल की काजल शामिल रहे। अतिथियों ने बच्चों से खेलकूद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज में डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात कर आयोजन की रूपरेखा बताई थी। संस्थान ने इस आयोजन को ओबरा सहित पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.