Chandauli News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 21 डेबिट कार्ड बरामद.
“मुग़लसराय पुलिस और साइबर सेल ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 डेबिट कार्ड, चार मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं।”
chandauli
9:47 PM, Jul 30, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तथा बरामद डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल साक्ष्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 21 डेबिट कार्ड, दो बैंक पासबुक, चार मोबाइल फोन, एक कूटरचित आधार कार्ड, चार खाली सिम पैकेट, एक सक्रिय सिम और 1200 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार डीडीयू रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को डीआरएम कार्यालय मार्ग के पास से पकड़ा गया। जांच में बरामद बैंक खातों से जुड़े 10 साइबर शिकायतें महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब और ओडिशा सहित कई राज्यों की मिलीं। मोबाइल की जांच में ऑनलाइन लेनदेन, व्हाट्सएप ग्रुप और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह ऑनलाइन गेमिंग और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराता था। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कर डेबिट कार्ड के जरिए विभिन्न राज्यों के एटीएम से निकाली जाती थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जबकि बरामद डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है।
