ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news meri saheli team of rpf ddu became helpful to the woman suffering from labor pain

Chandauli News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मददगार बनी आरपीएफ डीडीयू की ‘मेरी सहेली’ टीम.

"उप निरीक्षक सरिता गुर्जर ने महिला आरक्षी संगीता देवी की मदद से सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए मौके पर ही महिला यात्री का सकुशल प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को उपचार हेतु राजकीय महिला अस्पताल, मुगलसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ और सुरक्षित बताया"

chandauli

2:24 PM, Jan 8, 2026

Share:

Chandauli News: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मददगार बनी आरपीएफ डीडीयू की ‘मेरी सहेली’ टीम.
logo

राजकीय महिला चिकित्सालय में जच्चा बच्चा के साथ महिला आरपीएफ कर्मी सरिता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट डीडीयू की मेरी सहेली टीम ने ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव कराया। यह घटना बुधवार देर रात की है।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 14224 डाउन से वाराणसी से राजगीर की यात्रा कर रहे एक यात्री ने डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। यात्री ने बताया कि ट्रेन के डीडीयू स्टेशन पर पहुंचते ही उसकी पत्नी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के निर्देश पर मेरी सहेली टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहीं उप निरीक्षक सरिता गुर्जर के साथ सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान एवं महिला आरक्षी संगीता देवी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला यात्री को व्हीलचेयर से अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।
इसी दौरान महिला की हालत अत्यंत नाजुक हो गई और रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बन गई। उप निरीक्षक सरिता गुर्जर ने महिला आरक्षी संगीता देवी की मदद से सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए मौके पर ही महिला यात्री का सकुशल प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को उपचार हेतु राजकीय महिला अस्पताल, मुगलसराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ और सुरक्षित बताया।
प्रसूता की पहचान बबीता कुमारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) पत्नी शिव कुमार चौहान, निवासी ग्राम पोस्ट जंधौल रूपन बिगहा, थाना लौद, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। दंपती वाराणसी से राजगीर जा रहे थे। महिला यात्री एवं उसके पति ने आरपीएफ डीडीयू और मेरी सहेली टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं, आरपीएफ की तत्परता और मानवीय कार्यवाही से प्रभावित अन्य यात्रियों ने भी टीम की जमकर प्रशंसा की।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.