Chandauli News: पीडीए जन पंचायत में एकजुटता का संदेश, सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार देने का दावा.
"चंदौली के नईबाजार महेसुआ में आयोजित पीडीए जन पंचायत सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के मुद्दे प्रमुखता से उठे। पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने पीडीए समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये देने और गरीबों का बिना कार्ड इलाज कराने का दावा किया।"
chandauli
11:51 PM, Aug 30, 2026
Share:


पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के नईबाजार महेसुआ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को पीडीए जन पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी रही। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर ने पीडीए समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों का बिना कार्ड इलाज कराया जाएगा। महिलाओं को 40 हजार रुपये देने और नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के लोगों को निशाना बनाया गया और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव लालात वियार ने देश में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने महंगाई, जलभराव और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद खेत, सड़क और शिक्षण संस्थान जलमग्न हैं, जबकि अधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन में वक्ताओं ने राजभर समाज को गुमराह करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि राजभर समाज को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने गरीबों को आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर, अमित गुप्ता, नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
