मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news micro credit company accused of fraud of lakhs operators absconded after closing the office

Chandauli News: माइक्रो क्रेडिट कंपनी पर लाखों की ठगी का आरोप, कार्यालय बंद कर फरार हुए संचालक.

"घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और संस्था से जुड़े लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। मकान मालिक ने बताया कि संस्था से जुड़े एक व्यक्ति का संबंध गाजीपुर और दूसरे का बिहार से बताया जा रहा है।"

chandauli

6:53 PM, Jun 13, 2026

Share:

Chandauli News: माइक्रो क्रेडिट कंपनी पर लाखों की ठगी का आरोप, कार्यालय बंद कर फरार हुए संचालक.
logo

फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्राहक को जारी किया गया दस्तावेज

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव में संचालित एक माइक्रो क्रेडिट कंपनी पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। महिलाओं का आरोप है कि आर्थिक सहायता और बीमा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे रुपये जमा कराए गए, लेकिन बाद में संस्था के प्रतिनिधि कार्यालय बंद कर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Img

जानकारी के अनुसार, सोनहुला गांव में किराए के मकान में "समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड" नाम से एक संस्था संचालित की जा रही थी, जिसका प्रधान कार्यालय भारतपुर, जनपद गाजीपुर बताया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की महिलाओं को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए प्रत्येक महिला से पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,950 रुपये जमा कराए गए। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि संस्था के एजेंटों ने सोनहुला, महेशपुर, सिंगहा, खड़ेहरा, बेला, समदपुर, अगस्तीपुर, फुलवरिया, भगवानपुर, महरखा और धानापुर समेत दर्जनों गांवों में घर-घर जाकर महिलाओं को योजना की जानकारी दी। संस्था की ओर से दावा किया गया था कि पंजीकरण के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में 60-60 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस भरोसे में कई महिलाओं ने उधार लेकर तो कई ने अपनी मेहनत की कमाई से निर्धारित धनराशि जमा की थी।

विज्ञापन

Img

महिलाओं के अनुसार शनिवार सुबह संस्था की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनके खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। लेकिन जब लाभार्थी कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला और संस्था से जुड़े सभी लोग गायब थे। इसके बाद महिलाओं में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और संस्था से जुड़े लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। मकान मालिक ने बताया कि संस्था से जुड़े एक व्यक्ति का संबंध गाजीपुर और दूसरे का बिहार से बताया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ जमा की गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.