Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, मुंसफ कटरा के पास हादसा.
"सदर कोतवाल बीपी पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
9:18 PM, May 4, 2026
Share:


मृतक सियाराम कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मुख्यालय स्थित मुंसफ कटरा के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
मृतक की पहचान सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी सियाराम (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल बीपी पांडेय व कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त की। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। सदर कोतवाल बीपी पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।#ChandauliNews #TrainAccident #RailwayDeath #Sakaldiha #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar
