ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news middle aged man dies due to collision with unknown vehicle chaos among family members

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

"अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच की जा रही है"

chandauli

3:12 PM, Dec 27, 2025

Share:

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

मृतक शमशेर बियार की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा हाईवे पर शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। महेवा गांव निवासी शमशेर बियार (लगभग 50 वर्ष) सुबह टहलने निकले थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Img

टक्कर इतनी भीषण थी कि शमशेर बियार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक शमशेर बियार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र अमन (लगभग 20 वर्ष) तथा एक पुत्री मीना (लगभग 30 वर्ष) हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Img

इस संबंध में अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.