ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news middle aged man injured in assault dies during treatment section of culpable homicide increased in the case

Chandauli News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, मुकदमे में बढ़ी गैर इरादतन हत्या की धारा.

"डीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई थी। अब घायल की मौत हो जाने के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है"

chandauli

6:42 PM, Dec 26, 2025

Share:

Chandauli News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, मुकदमे में बढ़ी गैर इरादतन हत्या की धारा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू डीडीयू नगर.  

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव के समीप तीन दिसंबर को हुई मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है।

Img

जानकारी के अनुसार, बीते तीन दिसंबर को एक विद्यालय के छात्रों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद को शांत कराने पहुंचे दुकानदारों को एक पक्ष ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान ओढ़वार गांव निवासी 48 वर्षीय भानु प्रताप सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।

परिजन घायल को इलाज के लिए मेटिश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा सीटी स्कैन कराया गया। जांच में सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। लगातार इलाज के बावजूद शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Img

इस संबंध में डीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई भी की गई थी। अब घायल की मौत हो जाने के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.