ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister anil rajbhar met dm gave instructions on sakaldiha highway chhath ghats and electricity and water problems

Chandauli News: मंत्री अनिल राजभर ने डीएम से की मुलाकात, सकलडीहा हाईवे, छठ घाटों और बिजली-पानी की समस्याओं पर दिए निर्देश.

“कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा सहित जनपद के विभिन्न गांवों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य, छठ घाटों की व्यवस्था, खराब हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट सहित कई मुद्दे उठाए। डीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।”

chandauli

9:24 PM, Nov 12, 2026

Share:

Chandauli News: मंत्री अनिल राजभर ने डीएम से की मुलाकात, सकलडीहा हाईवे, छठ घाटों और बिजली-पानी की समस्याओं पर दिए निर्देश.
logo

जिलाधिकारी से मिलती है कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को सकलडीहा सहित जनपद के विभिन्न गांवों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिजली, सड़क, पेयजल और छठ पूजा की तैयारियों से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बिजली और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने बताया कि सकलडीहा हाईवे निर्माण के दौरान मंदिर और भवन का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। उन्होंने सकलडीहा सहित जिले के विभिन्न सरोवरों पर डाला छठ के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और बिजली की समुचित व्यवस्था कराने को कहा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की ओर से हाईवे निर्माण के दौरान ग्राम सभा तेंदुई, टिमिलपुर और नागेपुर में लगाए गए हैंडपंपों को दोबारा लगवाने की मांग की।

विज्ञापन

उन्होंने सकलडीहा पीजी कॉलेज में आगामी दिनों आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों पर भी चर्चा की। कॉलेज के बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को उठाने के साथ हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेश कुमार, विद्युत एक्सईएन नरेश कुमार, एई सियाराम यादव, आलोक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल राजभर का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.