Chandauli News: मंत्री अनिल राजभर का आश्वासन,पत्रकारों को जल्द मिलेगी ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा.
"कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सूचना विभाग से पत्रकारों की सूची सहित जरूरी अभिलेख मांगे गए हैं।"
chandauli
12:00 AM, Mar 23, 2026
Share:


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह निवास पर पत्रकारों के लिए प्रस्तावित चिकित्सा सुविधा की जानकारी देते हुए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को अपने गृह निवास पर जनसुनवाई के दौरान लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही पंजीकृत पत्रकारों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही समाचार पत्र विक्रेताओं को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सूचना विभाग से पत्रकारों की सूची सहित जरूरी अभिलेख मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ग्रामीण व क्षेत्रीय पत्रकारों से लेकर जिला स्तर के संवाददाताओं तक को सीधा लाभ मिलेगा।जनसुनवाई के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र समेत विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद वे वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर रतेन्द्र राजभर, रानू, सिरी, आकाश पटवा, मोनू चौधरी, गोपाल राजभर, अरविंद राजभर, प्रताप, पन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
