ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vanita mandal s dandiya utsav women in traditional clothes gave attractive presentations

Sonbhadra News: वनिता मंडल का डांडिया उत्सव, पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां.

ओबरा के ऑफिसर्स क्लब नंबर-1 में वनिता मंडल की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सुभद्रा यादव और रितु सिंघल की विशेष उपस्थिति रही।

sonbhadra

7:36 PM, Nov 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: वनिता मंडल का डांडिया उत्सव, पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां.
logo

वनिता मंडल ओबरा के डांडिया उत्सव में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक रंग बिखेरे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

वनिता मंडल ओबरा की ओर से रविवार, 1 नवंबर की शाम ऑफिसर्स क्लब नंबर-1 में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। ढोल और लोकधुनों की थाप पर देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभद्रा यादव, धर्मपत्नी मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना तथा रितु सिंघल, धर्मपत्नी महाप्रबंधक ओबरा 'सी' की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सुभद्रा यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन परियोजना परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह को बढ़ावा देते हैं। साथ ही हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए वनिता मंडल की सभी सदस्याओं को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में साधना सिंह, पूजा गुप्ता, अनुप्रिया मिश्रा, आशा जायसवाल, शिप्रा श्रीवास्तव एवं प्रियंका गुप्ता का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.