मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister hansraj vishwakarma hit back at akhilesh s corruption statement said now action is taken in a transparent system

Chandauli News: अखिलेश के भ्रष्टाचार वाले बयान पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का पलटवार, बोले- अब पारदर्शी व्यवस्था में होती है कार्रवाई.

"राज्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, आरोपियों को जेल भेजा गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में पूरी तरह निष्पक्ष है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।"

chandauli

8:08 AM, Jun 30, 2026

Share:

Chandauli News: अखिलेश के भ्रष्टाचार वाले बयान पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का पलटवार, बोले- अब पारदर्शी व्यवस्था में होती है कार्रवाई.
logo

पत्रकार वार्ता के दौरान सपा सुप्रीमो पर पलटवार करते राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 किनारे एक होटल में पूर्वांचल के औद्योगिक विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार संबंधी बयान, पंचायत चुनाव और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर सरकार का पक्ष रखा।

Img

अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार की "पाइपलाइन 5 कालिदास मार्ग तक जुड़ी" होने का आरोप लगाया था, राज्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 और 2017 से पहले देश और प्रदेश में घोटालों की चर्चा होती थी, जबकि वर्तमान सरकार में व्यवस्था पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को बिना किसी लेनदेन के केवल परीक्षा के आधार पर नौकरी मिल रही है। यदि कोई भ्रष्टाचार करता है या करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि जो लोग समय से पंचायत चुनाव नहीं कर पा रहे हैं वह वन मिशन मां इलेक्शन की बात करते हैं। इस बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह छोटी-छोटी बातों पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया जारी है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

Img

राम मंदिर चढ़ावा मामले से जुड़े सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, आरोपियों को जेल भेजा गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में पूरी तरह निष्पक्ष है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.