Chandauli News: प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों को बांटे राहत चेक, सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश.
"प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।"
chandauli
10:53 PM, May 16, 2026
Share:


आंधी तूफान के कारण हुए हादसे में मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि का चेक देते प्रभारी मंत्री
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने शनिवार को नौगढ़ और चकिया तहसील क्षेत्र का दौरा कर आंधी-तूफान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मृतकों के परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए। बीते 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान में शिकारगंज गांव निवासी गुलाब की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। वहीं करवदिया गांव निवासी प्रभावती देवी की पेड़ गिरने से दबकर जान चली गई थी। इसके अलावा बोदलपुर गांव निवासी रामकेश यादव कच्ची दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री संजीव गोंड के साथ चकिया विधायक कैलाश खरवार, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी विकास सिंह, सहित प्रशासनिक अधिकारी गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राहत राशि सौंपी। करवदिया और शिकारगंज गांव में जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें अलग से 1.20 लाख रुपये का गृह अनुदान भी प्रदान किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मझगावां गांव पहुंचकर तूफान प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हालचाल जाना। दौरे के दौरान उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव, तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार आशुतोष राय, बीडीओ विकास सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
