मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister in charge sanjeev kumar gond reached jan chaupal gave instructions to the officials for quick disposal

Chandauli News: जन चौपाल में पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश.

"प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक प्रदेश की सभी विधानसभाओं में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है।"

chandauli

6:56 PM, Jun 4, 2026

Share:

Chandauli News: जन चौपाल में पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश.
logo

जन चौपाल में उपस्थित जनसमूह अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते प्रभारी मंत्री संजीव गोंड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने गुरुवार को सदर तहसील के नरसिंहपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Img

जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना तथा सामुदायिक शौचालय जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

विज्ञापन

Img

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।  कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, जामुन और आंवला के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.