मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister of state hansraj vishwakarma reached flood prone areas assured villagers of safety

Chandauli News: बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा.

“चंदौली में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मारुफपुर बाढ़ चौकी और गंगा किनारे के क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर सुरक्षा और राहत व्यवस्था का भरोसा दिलाया।”

chandauli

12:38 PM, Aug 15, 2026

Share:

Chandauli News: बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा.
logo

गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग) हंसराज विश्वकर्मा ने मारुफपुर स्थित बाढ़ चौकी और गंगा किनारे के संभावित प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलस्तर की स्थिति देखी और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Img

राज्य मंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव के जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और अंतिम व्यक्ति तक समय से सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जाए। राहत शिविरों को सक्रिय रखने के साथ शुद्ध पेयजल, दवाइयों, भोजन, नावों और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन

Img

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने राज्य मंत्री को जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम स्थापित कर संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.