मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news minister of state said panchayati raj minister omprakash rajbhar must have made preparations for panchayat elections

Chandauli News: राज्य मंत्री ने कहा, पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कर ली होंगी पंचायत चुनाव कि तैयारी.

"विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल सदन में हंगामा करते हैं। प्रधानमंत्री देश के अहम मुद्दों पर बोलना चाहते थे, लेकिन विपक्ष के शोरगुल के कारण वे अपनी बात नहीं रख सके।"

chandauli

10:00 PM, Feb 5, 2026

Share:

Chandauli News: राज्य मंत्री ने कहा, पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कर ली होंगी पंचायत चुनाव कि तैयारी.
logo

भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करते राज्य मंत्री संजीव गोंड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। योगी सरकार में राज्य मंत्री व चंदौली के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के विकास को समर्पित है और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। यह बातें उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं।

Img

पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री हैं, उन्होंने अपनी तैयारी कर ली होगी। हालांकि पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर अंतिम निर्णय विधानसभा सत्र के दौरान ही होगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है और उसी दौरान यह तय किया जाएगा कि पंचायत चुनाव कब कराए जाएंगे।

विज्ञापन

Img

वहीं एसआईआर प्रक्रिया के तहत फार्म संख्या सात को लेकर समाजवादी पार्टी के आरोपों पर राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें किसी विशेष वर्ग का नाम काटने का कोई मामला नहीं है। फार्म संख्या सात का उद्देश्य केवल उन लोगों के नाम हटाना है जो स्थानांतरित हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। 

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से पहले विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल सदन में हंगामा करते हैं। प्रधानमंत्री देश के अहम मुद्दों पर बोलना चाहते थे, लेकिन विपक्ष के शोरगुल के कारण वे अपनी बात नहीं रख सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.