Chandauli News: राज्य मंत्री संजीव गौड़ का दावा एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक, 2027 में फिर बनेगी हमारी सरकार.
"भारतीय जनता पार्टी धार्मिक संगठन के साथ-साथ राष्ट्रीय हित में काम करती है और किसी को चाहे कोई भी संत हो भारतीय जनता पार्टी का ऐसा कोई उद्देश्य नहीं है,किसी को हमारी पार्टी नाराज नहीं करती है, उनकी जो भी मंशा होगा, उनकी मंशा क्या है बात की बात है, बातचीत बन जाएगी सब ठीक-ठाक हो जाएगा."
chandauli
9:13 PM, Jan 24, 2026
Share:


यूपी दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के नियामताबाद स्थित डीपीआरसी परिसर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा सामाजिक संस्कारों के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।
राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में राज्य मंत्री ने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी निर्णय और विचारधारा से जुड़ा विषय है। मिर्जापुर में जिम संचालकों द्वारा महिलाओं को ब्लैकमेल किए जाने के मामले पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के तहत कठोर दंड दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, एनडीए गठबंधन में मनमुटाव को को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी सहयोगी दल एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक बार फिर 2027 में पूर्ण बहुमत की एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
प्रयागराज माघ मेले में संत अविमुक्तेश्वरानंद के धरने से जुड़े प्रश्न पर राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवाद और सहमति में विश्वास रखती है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ बातचीत के माध्यम से हर मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
