Chandauli News: राज्यमंत्री संजीव गोंड ने दिया भरोसा, बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए सरकार संकल्पित.
नादी गांव में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने लिया बाढ़ का जायजा, बाढ़ चौकी मारूफपुर में राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात.
chandauli
9:17 AM, Aug 7, 2025
Share:


हसनपुर तीरगाँवा में गंगा कटान देखते हुए प्रभारी मंत्री संजीव गोंड
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। गंगा में आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और लोगों को राहत पहुँचाने के लिए शासन द्वारा हर स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता देने के लिए योगी सरकार संकल्पित है। उक्त बातें मारूफपुर स्थित मॉडल बाढ़ चौकी पर राहत सामग्री का वितरण करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा भी उत्तर प्रदेश सरकार देगी। इसके लिए लेखपाल और तहसीलदार स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

लाभार्थियों को संबोधित करते मंत्री संजीव गोंड
उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के राशन किट में आवश्यक सामानों के साथ उनके पशुओं के लिए भूसा का भी वितरण किया जा रहा है। यहां तक कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए सरकार दूध भी मुहैया करा रही है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, जिलाधिकारी सी एम गर्ग, एसपी आदित्य लांग्हे के साथ मारूफपुर बाढ़ चौकी पर पहुंचे प्रभारी मंत्री संजीव गोंड का स्वागत भाजपा नेता बब्बू सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, संकठा राजभर, एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किया। मंत्री जी ने विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया और कर्मियों को सेवा भाव के साथ बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मारूफपुर बाढ़ चौकी में बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित करते हुए प्रभारी मंत्री संजीव गोंड
किट वितरण के बाद मंत्री जी हसनपुर तीरगाँवा पहुंचे और गंगा कटान की स्थिति का अवलोकन किया। जहां डीएम ने बताया कि गंगा कटान रोकने के लिए कार्य प्रस्तावित है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी व बब्बू सिंह द्वारा नादी बोझवा पुरवा मुकुंदपुर सैफपुर में बाढ़ की गंभीर स्थिति बताने पर मंत्री जी का काफिला नादी पहुंचा, जहां सड़क पर पानी अत्यधिक होने के कारण आगे जाना संभव नहीं था। वहीं से मंत्री जी का काफिला वापस मारूफपुर होते हुए सैदपुर गाजीपुर के लिए निकल गया।