Chandauli News: शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त.
"अलीनगर पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी ताकि पूरी घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है"
chandauli
6:45 PM, Dec 11, 2025
Share:


क्षतिग्रस्त वाहन को दिखाती वाहन मालिक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन मालिक महिला ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अमोघपुर निवासी अनीता देवी, पत्नी विनोद चौधरी, ने बताया कि उनकी काले रंग की स्कॉर्पियो (UP 67 AN 2525) रात लगभग 10:30 बजे घर के बाहर खड़ी थी। गुरुवार सुबह वाहन की जांच करने पर गाड़ी का शीशा टूटा हुआ मिला। उन्होंने इसे सोची-समझी शरारत बताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
अनीता देवी ने तहरीर में कुछ व्यक्तियों पर संदेह जताया है और उनके नाम भी शामिल किए हैं। उनका कहना है कि यह घटना अचानक नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई तोड़फोड़ प्रतीत होती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी ताकि पूरी घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।



