मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news miscreants attacked two brothers sleeping in the field fired and looted the gold chain and escaped

Chandauli News: खेत में सो रहे दो भाइयों पर बदमाशों का हमला, फायरिंग कर सोने की चेन लूटकर फरार.

"पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।"

chandauli

10:16 AM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: खेत में सो रहे दो भाइयों पर बदमाशों का हमला, फायरिंग कर सोने की चेन लूटकर फरार.
logo

AI फोटो..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव के समीप सोमवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने खेत में सो रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। विरोध करने पर एक युवक पर हथियार के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जेवरियाबाद निवासी रामनेत्र सिंह अपने चचेरे भाई सुखेश्वर सिंह के साथ खेत में सिंचाई और जुताई का कार्य करवा रहे थे। दोनों रात करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में आराम कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और कार की खिड़की पीटने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने रामनेत्र सिंह के गले से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान दूसरे बदमाश ने असलहा दिखाकर डराया और हथियार के बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश चेन लेकर सैयदराजा की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.