ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news miscreants surrounded a businessman returning after a robbery hit him on the head with sticks and looted rs 1 20 lakh

Chandauli News: तगादा कर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सिर पर लाठी मार 1.20 लाख लूटे.

“चंदौली के बलुआ में तगादा कर घर लौट रहे व्यापारी को चार नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा और 1.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद व्यापारी थाने पहुंचा। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।”

chandauli

6:39 PM, Oct 3, 2026

Share:

Chandauli News: तगादा कर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सिर पर लाठी मार 1.20 लाख लूटे.
logo

बदमाशों के हमले में सिर में दाहिने तरह चोट लगने से घायल व्यापारी रतन बरनवाल.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ सराय-रानेपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने तगादा कर घर लौट रहे एक व्यापारी को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाश व्यापारी के झोले और पर्स में रखे 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सिर में चोट लगने से घायल व्यापारी ने बलुआ थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर दी।

बलुआ सराय गांव निवासी रतन बरनवाल चहनिया कस्बे में पतंजलि के थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार की रात वह सकलडीहा क्षेत्र में व्यापारियों से बकाया रकम का कलेक्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सराय वाया रानेपुर मार्ग पर तिराहे से कुछ दूर पहुंचते ही चार मुंह बांधे बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने रतन बरनवाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर लाठी लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने उनके झोले और पर्स में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए और रानेपुर की ओर फरार हो गए। व्यापारी के शोर मचाने तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर काफी दूर निकल चुके थे।

विज्ञापन

घायल व्यापारी तत्काल बलुआ थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। व्यापारी के साथ हुई छिनैती की जानकारी फैलते ही स्थानीय व्यापारियों में भी आक्रोश देखने को मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि व्यापारियों के साथ इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। यदि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि व्यापारी के साथ हुई छिनैती की घटना पुलिस के संज्ञान में है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास के संभावित मार्गों, संदिग्ध व्यक्तियों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.