मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mission safe future campaign 20 school vehicles seized in chandauli challan of 34 preparation of fir against 10 schools

Chandauli News: 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान: चंदौली में 20 स्कूली वाहन सीज, 34 का चालान, 10 स्कूलों पर एफआईआर की तैयारी.

"डॉ. गौतम ने कहा कि विशेष जांच अभियान 15 जुलाई तक जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।"

chandauli

2:12 PM, Jul 10, 2026

Share:

Chandauli News: 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान: चंदौली में 20 स्कूली वाहन सीज, 34 का चालान, 10 स्कूलों पर एफआईआर की तैयारी.
logo

स्कूली वाहन कि जांच करते ARTO

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जनपद में 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान तेज कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत बिना फिटनेस, परमिट, बीमा और सुरक्षा मानकों वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 20 स्कूली वाहनों को सीज किया गया है, जबकि 34 वाहनों का चालान किया गया है।

डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि जिले में पंजीकृत 794 स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान 30 वाहन पूरी तरह अनफिट पाए गए, जबकि करीब 60 वाहनों की फिटनेस और परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है। ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा उपकरणों की भी गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले लगभग 10 स्कूलों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह अभियान परिवहन विभाग, पुलिस, बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित कर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्कूली बस पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे वाहन की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.