ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mission shakti became the thread of relationships police reunited the separated couple

Chandauli News: मिशन शक्ति बना रिश्तों की डोर, बिछड़े दंपत्ति को पुलिस ने मिलवाया.

"मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दोनों को शांतिपूर्ण माहौल में बैठाकर पारिवारिक मूल्यों, एक-दूसरे के महत्व और रिश्तों की अहमियत पर विस्तार से समझाया। काफी प्रयासों और बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया"

chandauli

8:51 PM, Oct 12, 2025

Share:

Chandauli News: मिशन शक्ति बना रिश्तों की डोर, बिछड़े दंपत्ति को पुलिस ने मिलवाया.
logo

बलुआ थाने में एक हुए परिवार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। थाना बलुआ और मिशन शक्ति केंद्र के संयुक्त प्रयास से रविवार को एक बिछड़ा दंपत्ति फिर से एक हो गया। लंबे समय से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी को पुलिस ने समझा-बुझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना बलुआ मिशन शक्ति केंद्र द्वारा चलाए जा रहे इस प्रयास को समाज में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को भी सशक्त बनाना है। मिशन शक्ति केंद्र पर पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। केंद्र प्रभारी अतुल कुमार और मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दोनों को शांतिपूर्ण माहौल में बैठाकर पारिवारिक मूल्यों, एक-दूसरे के महत्व और रिश्तों की अहमियत पर विस्तार से समझाया। काफी प्रयासों और बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार किया और आपसी सहमति से फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस ने दंपत्ति के बीच विवाद समाप्त कराते हुए उन्हें परिजनों की मौजूदगी में राजी-खुशी घर भेजा। उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर पुलिस आगे बढ़कर ऐसे कदम उठाएगी तो समाज में कई टूटते रिश्ते फिर से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.