मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla and block chief inaugurated the first mini stadium of the district mla targeted the opposition

Chandauli News: जिले के पहले मिनी स्टेडियम का विधायक और ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन, विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा। साथ ही उन्होंने स्टेडियम में सभागार, गेस्ट हाउस, शौचालय और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।"

chandauli

8:25 PM, Mar 20, 2026

Share:

Chandauli News: जिले के पहले मिनी स्टेडियम का विधायक और ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन, विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना.
logo

जिले के पहले मिनी स्टेडियम का उद्घाटन करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, बीडीओ अमित कुमार, ब्लाक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, डीसी मनरेगा, डीडी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक के नेगुरा गांव में जिले के पहले मिनी स्टेडियम का शुभारंभ किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टेडियम का लोकार्पण किया। मनरेगा योजना के तहत करीब 80 लाख रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम को लगभग 110×102 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया गया है।

Img

उद्घाटन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें दौड़ और कबड्डी जैसे खेलों में बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 200 मीटर की दौड़ कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम और प्रतिभागियों को विधायक और ब्लॉक प्रमुख पुरस्कार वितरण किया।

Img

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का आगमन प्रस्तावित था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह शामिल नहीं हो सके। उन्होंने फोन के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और अपनी अनुपस्थिति पर खेद जताया।

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और जिले में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा। साथ ही उन्होंने स्टेडियम में सभागार, गेस्ट हाउस, शौचालय और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Img

वहीं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने भविष्य में ब्लॉक की अन्य न्याय पंचायतों में भी इसी तरह के स्टेडियम विकसित करने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.