Chandauli News: खखड़ा में 11.30 लाख से बनी सीसी रोड व ह्यूम पाइप नाली का विधायक ने किया लोकार्पण.
“शहाबगंज के खखड़ा गांव में विधायक निधि से बनी 148 मीटर सीसी सड़क और ह्यूम पाइप नाली का विधायक कैलाश आचार्य ने लोकार्पण किया। निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।”
chandauli
8:46 PM, Sep 5, 2026
Share:


खखड़ा गांव में सीसी रोड का लोकार्पण करते चकिया विधायक कैलाश आचार्य
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के खखड़ा गांव में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने सीसी रोड और ह्यूम पाइप नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। चंद्रभूषण सिंह के घर से रघुवंश सिंह के घर तक 148 मीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है।
विधायक निधि योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने करीब 11 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा कराया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ह्यूम पाइप नाली से जलनिकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद है। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गांवों की जरूरत के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पहले रास्ते पर सीसी सड़क नहीं होने से बारिश में कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी होती थी। सड़क और नाली बनने से अब लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में राकेश सिंह, संतोष सिंह, मनीष सिंह, राजेश सिंह, प्रवीण, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



