ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
राजनीति/न्यूज़/chandauli news mla inaugurated the cc road from the villagers 04082025 q6crw5

Chandauli News: विधायक ने ग्रामीणों से कराया सीसी सड़क का उद्घाटन.

Chandauli News: विधायक ने ग्रामीणों से कराया सीसी सड़क का उद्घाटन.

12:00 AM, May 18, 2025

Share:

Chandauli News: विधायक ने ग्रामीणों से कराया सीसी सड़क का उद्घाटन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर।

चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मन्नापुर में लोकनिर्माण के द्वारा सीसी सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उद्घाटन कराया, जिसकी लागत 32 लाख 30 हजार है। ग्राम सभा महेवा में सड़क मरम्मत कार्य, 35 लाख 22 हजार, ग्राम सभा भरछा में नवनिर्माण सड़क का कार्य जो स्थानीय तीन दलित बस्तियों को जोड़ती है, 1 करोड़ 5 लाख 36 हजार है।

सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय गांव के देव तुल्य जनता द्वारा हाथों करवाया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने कहा कि पहली बार कोई ऐसा विधायक आया है जो स्वयं उद्घाटन न कर स्थानीय जनता से करवा रहा है। यह हम सभी क्षेत्रवासियों का सम्मान है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा, मैं शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सोनकर, दिलीप पटेल, कृष्णा यादव, राकेश दूबे, धर्मेंद्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.