ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla kailash acharya said that world peace is possible only by following the path of buddha

Chandauli News: विधायक कैलाश आचार्य ने कहा बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति संभव.

"विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज विभाजन और तनाव की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में आवश्यक है कि लोग बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे और शांति की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को भी करुणा, सेवा और सत्य की शिक्षा दें ताकि आने वाली पीढ़ी एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके"

chandauli

6:10 PM, Nov 2, 2025

Share:

Chandauli News: विधायक कैलाश आचार्य ने कहा बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति संभव.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के घुरहूपुर पहाड़ी पर रविवार को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि चकिया बीजेपी विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि आज की दुनिया में यदि किसी एक मार्ग से स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है, तो वह मार्ग भगवान बुद्ध का है। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और सत्य के माध्यम से मानवता को एकता और प्रेम का संदेश दिया था। यदि हम उनके उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो समाज से वैमनस्य, हिंसा और द्वेष का स्वतः अंत हो जाएगा। 

Img

चकिया विधायक ने कहा कि बुद्ध का सिद्धांत केवल धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जो हर युग में प्रासंगिक रही है। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज विभाजन और तनाव की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में आवश्यक है कि लोग बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे और शांति की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को भी करुणा, सेवा और सत्य की शिक्षा दें ताकि आने वाली पीढ़ी एक बेहतर समाज का निर्माण कर सके। 

विशिष्ट अतिथि श्यामजी सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने जिस समय शांति और अहिंसा का संदेश दिया, उस समय समाज अशांति और हिंसा से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया उन्हीं समस्याओं का सामना कर रही है; युद्ध, आतंक और नफरत से भरे वातावरण में बुद्ध का संदेश ही मानवता को बचाने का रास्ता दिखा सकता है। 

Img

चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बुद्ध ने हमें आत्मसंयम, सहिष्णुता और करुणा जैसे गुण अपनाने का संदेश दिया था। जो व्यक्ति अपनी भीतरी नकारात्मकता पर विजय पा लेता है, वही सच्चा बौद्ध मार्गी कहलाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दशरथ सोनकर, सोहन चौहान, जैराम कुशवाहा, सुवाष यादव, रमाशंकर राजभर, महेन्द्र राजभर, श्रवण मौर्य, राकेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.