मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla prabhu narayan singh met the fire victim s family assured of financial help from the administration

Chandauli News: अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रभु नारायण सिंह, प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का दिया भरोसा.

“चहनियां अग्निकांड में सब कुछ गंवा चुके पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी और तहसीलदार से वार्ता कर राहत दिलाने की मांग की और व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की।”

chandauli

7:00 PM, Jul 16, 2026

Share:

Chandauli News: अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विधायक प्रभु नारायण सिंह, प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का दिया भरोसा.
logo

अग्निकांड पीड़ित परिवार से मुलाकात करते विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां कस्बे में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव गुरुवार को पीड़ित अजय गुप्ता और विजय गुप्ता के आवास पहुंचे। विधायक ने परिवार का हालचाल जाना, आग से हुई भारी आर्थिक क्षति पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन से हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

Img

विधायक ने बताया कि हाल ही में चहनियां कस्बे में लगी भीषण आग में दोनों भाइयों की किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। इसी घटना की सूचना मिलने पर घर लौट रहे विजय गुप्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। विधायक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

Img

प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि यह परिवार एक साथ दो बड़ी विपत्तियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में समाज और प्रशासन दोनों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से भी पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की और कहा कि वह स्वयं भी हरसंभव सहयोग करेंगे तथा शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, रामविलास गुप्ता, राहुल चौहान, बिरजू अग्रहरि, पूर्व प्रधान संतोष यादव, अरुण यादव, रामश्रम पाल सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.