ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla ramesh jaiswal who reached among the flood affected people confident of all possible help to the people

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे विधायक रमेश जायसवाल, लोगों को दिया हर संभव मदद का भरोसा.

"विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में इस समय आपदा की घड़ी आई है, ऐसे समय में हम अपने क्षेत्र के सभी बाढ़ ग्रसित लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे"

chandauli

8:37 PM, Oct 5, 2025

Share:

Chandauli News: बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे विधायक रमेश जायसवाल, लोगों को दिया हर संभव मदद का भरोसा.
logo

बाढ़ प्रभावित लोगों बात करते मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल बबुरी बाढ़ क्षेत्र इलाके में लगातार दौरा कर रहे हैं। बाढ़ ग्रस्त लोगों की लगातार मदद भी कर रहे हैं। विधायक ने बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचकर प्रभावित लोगों के भोजन और नाश्ते के प्रबंध भी प्रशासन की ओर से करवा रहे हैं।

Img

उसी क्रम में विधायक जायसवाल अधिकारियों संग रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खुरुहूजा, बरउर, चुरमुली, जरखोर, जगदीशपुर, भटपुरवा, त्रिभुवनपुर, पमटी गांव पहुंचे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों में भोजन का पैकेट बांटा।  इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में इस समय आपदा की घड़ी आई है, ऐसे समय में हम अपने क्षेत्र के सभी बाढ़ ग्रसित लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, जखर प्रधान अजय सिंह, खुरुहूजा पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह, सदर तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल, मंडल महामंत्री भाजपा अखिलेश तिवारी, बबुरी प्रधान बसंत के साथ-साथ क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.