ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sports competition was organized winning players were honored by giving certificates

Chandauli News: विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित.

“चंदौली के धानापुर स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज मैदान में युवा कल्याण विभाग की ओर से विधायक खेल स्पर्धा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को विधायक सुशील सिंह सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।”

chandauli

10:26 AM, Nov 20, 2026

Share:

Chandauli News: विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित.
logo

खिलाड़ियों का पुरस्कार देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर कस्बे के अमर वीर इंटर कॉलेज मैदान में युवा कल्याण विभाग की ओर से विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रहे।

Img

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कस्बा निवासी सरताज अहमद खान ने 200 रुपये नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे मेहनत करके आगे बढ़ते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वर्तिका कुमारी प्रथम, आंचल चौहान द्वितीय और रुचि शर्मा तृतीय रहीं। सब-जूनियर बालक वर्ग में सुमित पाण्डेय, अखिलेश यादव और शिवम यादव ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में रामेश्वर प्रथम, आयुष द्वितीय और रवि तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राहुल यादव प्रथम, मुकेश राजभर द्वितीय और विकास कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद में मुकेश कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय और आकाश राजभर तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में इरफान अली प्रथम, गोपी राजभर द्वितीय और शिवम तृतीय रहे।

विज्ञापन

Img

बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खुशबू निषाद, खुशी कुमारी, दीप्ति कुमारी, शालिनी यादव, श्रेया यादव, जूही यादव, सृष्टि सिंह, आंचल चौहान और चंदा कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में आंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैवलिन में दामिनी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। सब-जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में कमलेश प्रथम, दिलीप कुमार द्वितीय और बॉबी देओल तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू निषाद प्रथम, काजल द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में चंदा कुमारी प्रथम रहीं।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विधायक सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से क्षेत्र के मेधावी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शाद अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.