Sonbhadra News: बेटी की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
बभनी के अरझट गांव के मजीठ टोला में शुक्रवार भोर चारपाई पर सो रही एक वर्षीय अंजू को कोबरा सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां ने चारपाई के पास कोबरा देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
sonbhadra
11:02 AM, Nov 20, 2026
Share:


कोबरा के डसने से एक वर्षीय अंजू की मौत, घटना के बाद गांव में पसरा मातम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव के मजीठ टोला में शुक्रवार भोर एक दर्दनाक हादसे में चारपाई पर सो रही एक साल की मासूम बच्ची की कोबरा के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ज्ञान सिंह की एक वर्षीय पुत्री अंजू शुक्रवार भोर करीब चार बजे घर में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उसे डस लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां जब कमरे में पहुंची तो चारपाई के पास कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वह चीखने लगी। इसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बेटी को खोने के गम में परिजनों का बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


